प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई गांव निवासी राजेश की 25 वर्षीय पत्नी कोमल खेत में काम करने गई थी। बाग में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने अचानक कोमल पर हमला बोल दिया। किसी तरह भागते हुए जान बचाकर घर भागी, लेकिन तक मधुमक्खियों के डंक लगने से अचेत हो गई। घबराए परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...