औरैया, मार्च 2 -- सहार, संवाददाता। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भीखा में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह साहस दिखाते हुए उन्हें मधुमक्खियों के झुंड से बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय अखिलेश चंद्र गांव स्थित मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर रहे थे। मंदिर के पास एक पेड़ पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि अचानक एक चिड़िया छत्ते से टकरा गई, जिससे मधुमक्खियां उग्र हो गईं और उन्होंने पास में मौजूद बुजुर्ग पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उनके शरीर के कई हिस्सों पर डंक मारे, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो...