बिजनौर, मार्च 23 -- अफजलगढ़। मधु मक्खियों ने हमला करके बाइक सवार बच्चो को घायल कर दिया। मौके पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पंहुचाया। रविवार को शाम धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तिबड़ी निवासी शाहनवाज पुत्र नजाकत बाइक द्वारा पुत्री अल्शिफा (13 साल) तथा पुत्र सुबहान (10 साल) को लेकर अफजलगढ़ आ रहा था। इस दौरान गांव बहादरपुर स्थित शुगर मिल के समीप पहुँचते ही उनके ऊपर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।मधुमक्खियों के हमले में बच्चों सहित बाइक बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगो ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान घटना स्थल पर पंहुचे चांद ने कार द्वारा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद शाहनवाज को हायर सेंटर के लिए रैफर कर बच्चों को रिलीव कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.