बिजनौर, अप्रैल 27 -- अफजलगढ़। मधुमक्खियों ने हमला करके स्कूल जा रहे पिता-पुत्रों को घायल कर दिया। घायल निजी चिकित्सक के यहां उपचाराधीन हैं। सोमवार को मौहल्ला गौहर अली खां निवासी नितिन कुमार पुत्र सार्थक और कार्तिक को बाईक से कालागढ़ मार्ग स्थित स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान डिग्री कॉलेज के समीप पंहुचते ही अचानक मधुमक्खियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। पीड़ितों ने मधुमक्खियों से बचाने की गुहार करते हुए चीख-पुकार मचाई। शोर शराबे की आवाज सुन कर मौके पर एकत्र राहगीरों ने झाड़ियों में आग जलाकर धुंआ करके बामुश्किल मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...