मधुमक्खियों के हमले में पशुपालक घायल
इटावा औरैया, जून 28 -- बकेवर। बरीपुरा में रविवार दोपहर पशुओं को चारा डालने के दौरान एक पशुपालक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में 42 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र जय किशन दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार प्रवेश कुमार पशु बाड़े में बंधे पशुओं को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान बाड़े में बने छप्पर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड निकल आया और उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से वह दर्द से तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.