गोंडा, मई 4 -- मनकापुर, संवाददाता। क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में सोमवार को बड़ी प्रजाति की मधुमक्खियों के हमले से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप घायल हो गये। घटना की सूचना पर गांव के प्रधान शिव पूजन पान्डेय सभी घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मनकापुर तहसील क्षेत्र के गांव लक्ष्मनपुर में विनय पान्डेय के घर पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक मधुमक्खियों ने पूरे परिवार को घेर लिया। मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से परिवार के लोग बिलबिला उठे और चीख-पुकार मचाने लगे। इस पर आनन फानन में गांव के लोगों ने धुंआ करना शुरू किया। काफी देर बाद मधुमक्खियों का झुंड वहां से भागा। इस हमले में विनय (42), नीलम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.