हरदोई, मार्च 11 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चांदा महमदपुर गांव में बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय विशाल और 7 वर्षीय शिवम अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल देखने जा रहे थे। रास्ते में एक नीम के पेड़ पर बैठी मधुमक्खियां अचानक उग्र हो गईं। दोनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से दोनों बच्चे बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.