हमीरपुर, मार्च 21 -- मौदहा। क्षेत्र के ग्राम बिगहना में खेत पर काम कर रहे वृद्ध समेत एक महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बिगहना निवासी 65 वर्षीय शाहरुख खान सुबह अपने खेत पर था, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी प्रकार नगर के उपरौस निवासी 32 वर्षीय शिप्रा पत्नी संदीप पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...