मधुमक्खियों के हमले में दंपति घायल
बदायूं, मई 29 -- खेत पर गए दंपति पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाके के गांव फकीराबाद निवासी 60 वर्षीय लेखराज अपनी 58 वर्षीय पत्नी सरस्वती के साथ खेत पर गए थे। तभी अचानक किसी चिड़िया ने मधुमक्खियों के छत्ते में चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और खेत में काम कर रहे दंपत्ति पर हमला कर दिया। दंपत्ति जान बचाकर जैसे-तैसे घर पहुंचे, जहां से परिजन एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.