मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मीरापुर मीरापुर-भुम्मा मार्ग पर मधुमक्खियों के झुंड के हमले में तीन युवक घायल हो गए। लोगों ने ईख के खेतों में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।शुक्रवार सुबह मीरापुर-भुम्मा मार्ग पर एसडी इंटर कॉलेज के निकट रजवाहे के किनारे आम के एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगी। इससे मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। शाहपुर बटावली निवासी गोपी व मुकेश ने बताया कि जब भुम्मा रजवाहे के निकट पहुंचे तभी अचानक से मधुमक्खी के झुंड ने आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक पर हमला कर दिया। युवक मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन मधुमक्खियां बुरी तरह लिपट गई। जब उसे बचाने का प्रयास किया तो मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद अन्य राहगीरों ने धुआ कर मधुमक्खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.