श्रावस्ती, मार्च 18 -- इकौना,संवाददाता। जेतवन विहार में पूजा के दौरान थाईलैंड से अनुयायियों के दल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला समेत तीन अनुयायी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। थाईलैंड से अनुयायियों का 24 सदसीय दल पूजा अर्चना के लिए श्रावस्ती के नवीन माडर्न थाना क्षेत्र स्थित जेतवन विहार में पूजा अर्चना के लिए आया हुआ है। बुधवार को सभी अनुयायी जेतवन पार्क में पूजा अर्चना कर रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थित हो गई। अनुयायियों ने इधर उधर छिप कर खुद का बचाव किया। लेकिन दल में शामिल तीन अनुयायी नारुएमोन, चिसानू फाडुंगसैट और सोमसाक सेंगचालिन घायल हो गए। आस पास के लोगों की मदद से निजी वाहन से तीनों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.