लखनऊ, जनवरी 14 -- मोहनलालगंज। दहियर में मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। खेतों पर काम कर रहे तीन लोगों को डंक मारकर जख्मी कर दिया। आस-पास के लोगों ने आग जलाकर धुंआ किया जिसके बाद मधुमक्खियां शांत हुई। परिजनों ने घायल तीनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दहियर में रहने वाला राजन कश्यप बुधवार की दोपहर अपने साले प्रेम व दोस्त सर्वेश के साथ गेंहू के खेतों की सिंचाई करने गए थे। जहां अचानक मधुमक्खियों का झुण्ड आ गया और हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक मारने से तीनों युवक गम्भीर रुप से जख्मी हो गये। आस-पास के लोगों ने आग जलाकर धुंआ किया जिसके बाद मधुमक्खियां वहां से गई। गम्म्भीर रुप से घायल तीनों युवकों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.