रायबरेली, मार्च 15 -- लालगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को खेत में सरसों की फसल काटने गई महिलाओं पर भड़की मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। शोर गुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और धुंआ करके किसी तरह से मधुमक्खियों को भगाया और तीनों लोगों को सीएचसी पहुंचाया। इसमें बुजुर्ग किसान की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के खजूरगांव गांव के रहने वाले शिवमोहन (70), सुशीला (50) और अनीता (32) रविवार सुबह खेत में सरसों की फसल काटने के लिए गए थे। इसी दौरान पास में मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता किसी कारणवश छेड़छाड़ या हलचल से उत्तेजित हो गया। भड़की मधुमक्खियों का झुंड खेत में फसल काट रही महिलाओं पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के लगातार काटने से तीनों खेत में ही ची...