हमीरपुर, मार्च 14 -- बिवांर। अलग-अलग स्थानों पर हुए मधुमक्खियों के हमले में चौकी प्रभारी कुनेहटा सहित चार लोग जख्मी हो गए। शनिवार को दिन में थाने के बरामदा में बैठे कुनहेटा चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार काम कर रहे थे। तभी उनके ऊपर थाने में लगे पीपल के पेड़ की बड़ी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उन्होंने भागकर खुद को कार्यालय में बंद किया, तब मधुमक्खियों ने उनका पीछा छोड़ा। उसी दौरान मां के साथ आए आठ वर्षीय अर्जुन श्रीवास के कान में मधुमक्खी ने काट लिया। अचानक हुए इस हमले से थाने में अफरा-तफरी मच गई। इसी तरह शुक्रवार की शाम बांधुर मार्ग पर निजी नलकूप में हार्वेस्टर चालक वीरू नलकूप में कार्यरत कल्लू यादव के साथ मटर की कटाई कर रहा था। आसपास आधा दर्जन किसान भी थे। तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया है। अचानक हुए हमले से सभी लोग भाग खड़े हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.