मधुमक्खियों के हमले में घायल हुआ दुर्लभ उल्लू
ललितपुर, जून 11 -- मड़ावरा। तहसील क्षेत्र स्थित वन रेंज अन्तर्गत ग्राम सौंरई में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग अफसरों ने उल्लू को अपने कब्जे में लेकर उपचार शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह सूर्योदय खेल मैदान के पास पानी के हौद में एक उल्लू को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उल्लू बेहद कमजोर और घायल दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने उसे सावधानीपूर्वक पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा। उसके शरीर पर कई मधुमक्खियां चिपकी हुई थी, जिससे आशंका जताई गई कि मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला किया होगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज : गलगलिया में दुर्लभ पेंगोलिन मिलने से कौतूहल, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू बचने के प्रयास में वह पानी के होद में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही आस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.