बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- तहसील क्षेत्र के गांव किशनपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों और पशुओं पर हमला कर दिया। इस घटना में दो पशु एवं ग्रामीण वीरेंद्र कौशिक घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब वीरेंद्र कौशिक अपने पशुओं के पास खड़े थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने धुआं कर तथा अन्य उपाय अपनाकर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियां काफी देर तक घर के आसपास मंडराती रहीं। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। घटना के बाद से परिवार भयभीत है और मधुमक्खियों के डर के चलते घर के बाहर रहने को मजबूर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.