फतेहपुर, मार्च 29 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर एक पक्षी ने चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और खेत में काम कर रहे देशराज मौर्य पर टूट पड़ीं। अचानक हुए हमले से किसान बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...