हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के कोढ़वा गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोढ़वा गांव निवासी बकरीदी रविवार सुबह खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन्होंने बकरीदी पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.