प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के नईकोट गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नईकोट गांव निवासी इकबाल मलिक के 50 वर्षीय पुत्र मोहम्मद असलम ईद के दिन शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने घर के पास एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से मधु निकालने के लिए अकेले चले गए। इसी दौरान उन्होंने मधुमक्खियों को निकालने का प्रयास किया, जिससे कुछ ही देर में मधुमक्खियों का झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। वह तुरंत पेड़ से उतरकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सुवंसा बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.