गौरीगंज, मार्च 17 -- अमेठी, संवाददाता। जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गरथोलिया गांव में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक बुजुर्ग मरणासन्न अवस्था में पगडंडी पर गिर गए । घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू करने से पहले जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जगदीश प्रसाद (63) रोजाना की तरह सुबह अपने खेतों का जायजा लेने के लिए घर से निकले थे। वे खेती-किसानी से जुड़े हुए थे और हर दिन खेतों की देखभाल करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उस दिन भी वे सामान्य रूप से खेत पर पहुंचे, कुछ समय वहां बिताया और फिर घर लौटने लगे। लेकिन रास्ते में अचानक उन...