नई दिल्ली, जुलाई 26 -- भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला को माना जाता है और आज भी उनकी सुंदरता की लोग तारीफ करते हैं। मधुबाला की दमदार एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब होते थे और यही कारण था कि लोग उनके दीवाने हुआ करते थे। मधुबाला सजने-संवरने के लिए कभी पार्लर जाना पसंद नहीं करती थीं, जबकि उस समय ब्यूटी पार्लर में तैयार होना काफी हाई क्लास माना जाता था। मधुबाला का मानना था कि अपनी त्वचा का ख्याल रखना है तो घरेलू चीजों के जरिए रखो न कि केमिकल युक्त चीजों से। उस समय भी लड़कियां एक्ट्रेस की सुंदरता का राज पूछा करती थीं और आज भी लोग वहीं खोजते हैं। अगर आप भी मधुबाला की तरह गोरी, मुलायम त्वचा पाना चाहते हैं, तो उनकी तरह स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना होगा।मधुबाला का स्किन केयर रूटीन क्या था मधुबाला का स्किन केयर काफी स...