मधुबाना गांव के किसान की हत्या करने का आरोपी पंडवा से गिरफ्तार
पलामू, जुलाई 28 -- मेदिनीनगर/छतरपुर/हरिहरगंज, हिटी। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबना गांव में 50 वर्षीय किसान प्रभू रजवार की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए 55 वर्षीय मुख्य आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के बेट वाला बलुआ भी बरामद कर लिया गया है, जिस पर खून के धब्बे मिले हैं।
पुलिस की कार्रवाई छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने अपने कार्यालय में मंगलवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि पलामू के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंडवा मोड़ के समीप गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद वह खेतों और पहाड़ी रास्तों से भागकर पंडवा में छिपा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.