मोतिहारी, मार्च 28 -- मधुबन । मधुबन के लोगों ने डीटीओ को पत्र देकर मधुबन से चकिया का बस, ऑटो रिक्शा व टेम्पो का उचित भाड़ा निर्धारित कराने की मांग की है। ग्रामीण ओमप्रकाश, अजय कुमार, मनीष कुमार, विकास कुमार सहनी, श्याम कुमार, रामाशंकर राम, संतोष कुमार, चंदन कुमार, विजय चौधरी आदि ने डीटीओ को दिए पत्र में कहा है कि मधुबन से चकिया की दूरी 10 किलोमीटर है। जबकि वाहनों द्वारा प्रति यात्री 40 रुपए भाड़ा की उगाही की जाती है। इससे यात्रियों का आर्थिक शोषण होता है। वहीं मधुबन से मोतिहारी की दूरी 40 किलोमीटर है। जिसका भाड़ा 50 रूपए प्रति यात्री निर्धारित है। ऐसी स्थिति में 10 कि.मी.की दूरी वाला मधुबन से चकिया तक का भाड़ा 40 रूपए वाहनों की मनमानी को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...