बलिया, मई 11 -- बेल्थरारोड। बलिया को मऊ जिले से जोड़ने वाले मधुबन रेल ढाला पर यातायात का दबाव बढ़ जाने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। रविवार को भी दिन में कई बार जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। खासतौर से यह स्थिति रेल प्रशासन द्वारा डीएवी ढाला बंद कर दिए जाने के चलते हो रही है। यह भी पढ़ें- मेहसौल आरओबी चालू नहीं हर दिन जाम में फंस रहे लोगजाम की गंभीरता ढाला मार्ग के दोनों तरफ रोजाना वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। मार्ग पर बढ़ते यातायात के चलते स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी पेशे से जुड़े लोग, व्यापारी, मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस, स्कूल वाहन आदि जाम में घंटों फंस जाते हैं। इस दौरान कुछ वाहन चालकों द्वारा ओवरटेक कर जाम से निकलने की कोशिश की जाती है तो अव्यवस्था और भी बढ़ जाती है। इस बीच वाह...