हजारीबाग, मई 28 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेंद्र हजारीबाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक समारोह का आगाज 29 मई से होने जा रहा है। समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को एक विशेष सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति और ध्यान के वातावरण में आत्मिक शांति का अनुभव किया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 29, 30 एवं 31 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अध्यात्म और साधना का संगम देखने को मिलेगा। तीन दिनों के इस आयोजन में भजन-कीर्तन, विद्वान संतों के प्रवचन और सामूहिक ध्यान सत्र मुख्य आकर्षण होंगे। सत्संग समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना और जीवन मूल्यों को नई दिशा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सत्...