मोतिहारी, मई 24 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच 104 के बगल में स्थित बंजरिया गांव के एक बांसवारी से शनिवार की अहले सुबह छापेमारी कर 240 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 180 एमएल की 11हजार 520 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है। जिसकी मात्रा 2 हजार 73 लीटर है। इस दौरान शराब तस्कर पिकअप वाहन लेकर फरार होने में सफल रहे हैं। बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली कि बंजरिया ग्राम में वाहन से शराब की बड़ी खेप उतरी है। यह भी पढ़ें- मधुबन में 240 कार्टन विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार जिसे पिकअप से खपाने की योजना शराब तस्करों द्वारा बनायी जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब बरामद कर ली गयी। वहीं पुलिस को देख अंधेरे का फाय...