मधुबन में शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 175 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- मधुबन,एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी चुलाई शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में कौड़िया मोर गांव से पुलिस ने तस्कर शिवशंकर सहनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से रॉयल स्टैग और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की कुल 70 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 375 एमएल की 48 बोतलें तथा 750 एमएल की 69 बोतलें शामिल हैं।वहीं दूसरी छापेमारी भेलवा गांव में की गई जहां से सूरज भगत को 105 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.