मोतिहारी, जनवरी 5 -- मधुबन,निसं। दो दिनों तक निकली धूप के बाद शनिवार से पुनः कड़ाके की ठंड व शीतलहर की चपेट में मधुबन आ गया है। शनिवार की आधी रात से गिर रहे घने से जन जीवन सहित पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को सिसक रही पछिया हवा ठंड बढ़ा रही थी। यह हालात पिछले 16 दिनों से बनी हुई है। कोल्ड डे व कंपकंपी से लोग हाथ पैर में ठिठुरन ज्यादा महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य केन्द्रों में महिला मरीज बच्चों को गर्म कपड़ों में लपेट कर इलाज के लिए पहुंच रही है। जहां अलाव की भी व्यवस्था नहीं है। ठिठुरते हुए लोग दैनिक कार्यों का निपटारा कर रहे हैं। बढ़ी ठंड से मजदूरों,ठेला-रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वालों,गृह निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी स्तर पर मधुबन में किसी भी जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.