मधुबन में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
मोतिहारी, जून 18 -- मधुबन। मधुबन-तेतरिया मार्ग पर बाजीतपुर कॉलेज के पास पिकअप की ठोकर से युवक की मौत हो गयी। मृत युवक पुनास ग्राम के बच्चुलाल प्रसाद का पुत्र विक्रम कुमार (18)था। घटना गुरुवार की देर संध्या की है। इस हादसे में बहुआरा गांव के अच्छेलाल भगत के बेटे सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों के अनुसार वह बाजीतपुर बाजार से अपने नाना के घर बहुआरा गांव बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप ने उसे ठोकर मार दी है। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है। चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा है। वह बचपन से बहुआरा ग्राम में अपने नाना जगदीश भगत के घर पर रहता था। मृत युवक इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए मधुबन-तेतरिया मार्ग को जाम कर दिया है। लोग वरीय पदाधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.