वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नियमितीकरण के लिए बीएचयू के मधुबन पार्क में संविदा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण धरना 12वें दिन रविवार को भी जारी रहा। लगातार जारी इस आंदोलन के बीच एक चिंताजनक घटना सामने आई। प्रदर्शन में शामिल एक महिला सहकर्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे अन्य कर्मचारी चिंतित हो गए।इस घटना के बाद आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो ऐसी घटनाएं गंभीर रूप ले सकती हैं। जब तक उनके हक में फैसला नहीं हो जाता वे शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कई दिनों से लगातार धरनारत और मानसिक तनाव से महिला कर्मचारी की हालत बिगड़ी। उन्हें तत्काल सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.