मोतिहारी, फरवरी 9 -- मधुबन। मधुबन तेतरिया पथ पर रविवार की देर संध्या दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पुन्दर ग्राम के दुखित चौधरी का पुत्र अनिल कुमार व संजय चौधरी का पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। वहीं एक अन्य घायल किसी फाइनेंस कंपनी का कर्मी है। जिसके नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों घायलों का इलाज मधुबन के एक नर्सिंग होम में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...