मधुबन में दीक्षा दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
गिरडीह, जुलाई 15 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन में साधनारत आचार्य संभव सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में गगनभेदी मंत्रोचार के साथ पूजा विधान व धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भक्ति की बयार बह रही है। साधु संतों के सानिध्य में गगनभेदी मंत्रोचारण के साथ धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। कार्यक्रम के निमित मधुबन स्थित त्रियोग आश्रम से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। त्रियोग आश्रम में साधनारत आचार्य श्री संभव सागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.