गिरडीह, मई 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश के रीवा में सड़क हादसे में दो साध्वियों की आकस्मिक समाधि पर जैन समाज में नाराजगी व्याप्त है। हादसे के बाद जैन समाज द्वारा मौन जुलूस निकालकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है। मधुबन जैन समाज द्वारा मधुबन थाना समेत जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौपकर अहिंसा के पथिक को सुरक्षा देने की मांग उठाई है। इस दौरान मधुबन में साधनारत मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के रीवा में पैदल विहार के दौरान संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्रुतमती माता जी तथा उपशम मति माता जी का सड़क हादसे में आकस्मिक समाधि हो गई थी। यह भी पढ़ें- साध्वियों की मौत की जांच के लिए जुलूस निकाला घटना से जुड़ी वीडियो भी समाज में वायरल हुआ ...