मोतिहारी, मार्च 30 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक चोर मधुबन मेला बाजार का छोटू कुमार उर्फ लीलु दास है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मधुबन गांधी नगर के दिलीप चौधरी के यहां अपने ससुराल आए सीतामढ़ी जिला के आकाश कुमार की यामाहा बाइक गुरुवार की रात घर के दरवाजे से चोरी हो गयी। तहकीकात के क्रम में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात बाइक बरामद करते हुए बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक को गिरफ्तार अपने घर में छिपाकर रखा था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के क्रम में बाइक चोरी की अन्य घटनाओं के सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही छापेमारी भ...