मधुबन में करम महोत्सव में दिखी देशज संस्कृति
गिरडीह, सितम्बर 20 -- पीरटांड़। मधुबन फुटबॉल मैदान में आयोजित करम महोत्सव में शनिवार को झारखंड की देशज संस्कृति और लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। जेएलकेएम के बैनर तले आयोजित महोत्सव में पीरटांड़ प्रखंड सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवतियां, महिलाएं और ग्रामीण पहुंचे। मांदर की थाप, लोकगीतों और डीजे की धुन पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। मधुबन फुटबाल मैदान में आयोजित करम महोत्सव में पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में युवतियों और महिलाओं ने सामूहिक नृत्य के माध्यम से झारखंड की लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक एकजुटता की झलक प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: महिला विकास समिति कुरुंबा की ओर से भव्य करम महोत्सव शनिवार को फुटबॉल मैदान में देर तक मांदर की गूंज और लोकधुनों पर थिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.