मोतिहारी, फरवरी 24 -- मधुबन। मधुबन पुराना बाजार-गंगापुर मार्ग पर बगीचे में स्थित एस्बेस्टस के एक कमरे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा छिपाकर रखे गए करीब डेढ़ बोरा पटाखा मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि उक्त एस्बेस्टस के कमरे में भवन निर्माण की सामग्री रखा जाता है। जब भवन निर्माण के एक मिस्त्री ने उक्त कमरे को खोला तो उसमें पटाखा देखा। जानकारी मिलने पर मकान मालिक अनुराग केडिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि एस्बेस्टस के नट बोल्ट को खोलकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पटाखा छिपा दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.