मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शनिवार को बादल और सूरज की लुकाछिपी दिनभर चली। बार-बार धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। वहीं कुछ समय बाद बादल छा जाने से लोगों को धूप से राहत मिल जाती थी, लेकिन उमस व गर्मी राहत नहीं। इस बीच मधुबन तहसील क्षेत्र में तेज आंधी पानी आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं सड़कों पर निकले राहगीरों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को एक डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़त रही। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला तल्ख बना हुआ है। पिछले दो दिनों तक कही आंधी पानी तो छिटपुट बरसात हुई। इसके बाद तेज धूप और उमस ने जीना मुहाल कर दिया। पारे ...