मधुबन में अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर धार्मिक आयोजनों की भव्य श्रृंखला जारी
गिरडीह, जुलाई 22 -- पीरटांड़। जैन धर्म के पवित्र तीर्थक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर धार्मिक आयोजनों की भव्य श्रृंखला चल रही है। पर्व के तहत विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है, जिससे सम्पूर्ण मधुबन क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। मंगलवार को गुणायतन में साधनारत मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके तहत गुणायतन परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक नारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- सम्मेदशिखर मधुबन में अष्टान्हिका महापर्व की धूम धार्मिक विधि-विधान से वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.