मऊ, मार्च 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन से बेल्थरा रोड तक सरकारी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए समाजवादी पार्टी के युवा नेता अखिलेश सिंह राठौर ने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। अखिलेश सिंह राठौर ने लखनऊ में सूबे के परिवहन मंत्री को इस संबंध में एक पत्रक सौंपकर अविलंब बस सेवा शुरू करने की मांग की है। परिवहन मंत्री को दिए गए पत्रक में बताया कि मधुबन से बेल्थरा रोड मार्ग पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक भी बस संचालित नहीं होती है। इस कारण स्थानीय निवासियों और यात्रियों को आवागमन के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। रात के समय वाहन नहीं मिलने पर परेशानी और बढ़ जाती है। रात 9 बजे के बाद इस रूट पर कोई भी साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.