गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के आवंटी भूखंडों में गहरे गड्ढों, टूटी सड़कों, पेयजल लाइन नहीं होने और स्ट्रीट लाइट्स की समस्या से परेशान है। साथ ही रविवार को क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं दिलाने की मांग उठाई। मधुबन बापूधाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को बैठक कर कहा कि मधुबन बापूधाम में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिसकी शिकायत सोसाइटी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पूर्व में की थी। इस शिकायत के जवाब में जीडीए ने सभी समस्याओं का निस्तारण होने की बात कही है। जबकि क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की टूटी आंतरिक सड़कों का निर्माण होना चाहिए। यह भी पढ़ें- ख्वाजहांपुर में नाली-इंटरलाकिंग का कार्य अधूरा होने से जलजमाव साथ ही पॉकेट डी व ई में बने घरों को ...