गाजियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम अंडरपास बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली-मेरठ रोड की तरफ रेलवे ट्रैक के पास अंडरपास के लिए खोदाई कर दीवार बनाई गई है, जबकि दूसरी तरफ खोदाई कर ली गई है। अब यहां मिट्टी हटाने के बाद दीवार बनाने का काम शुरू होगा। तीन महीने में अंडरपास बनकर तैयार हो सकता है। मधुबन बापूधाम योजना 1,234 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही है। इस योजना में करीब छह पॉकेट हैं। यहां आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं चल रही हैं या आएंगी। इसे दिल्ली-मेरठ रोड से बेहतर कनेक्टिविटी दी जा रही है। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) मधुबन बापूधाम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करा रहा है। ये आरओबी सेतु निगम और रेलवे तैयार कर रहे हैं। इस आरओबी के अलावा यहां रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास भी बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गाजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.