मधुबन डिग्री कॉलेज में स्नातक की 1174 सीटें खाली
मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- मधुबन,एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मधुबन में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों के लिए स्पाॅट नामांकन शुरू हो चुका है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के निर्देश पर कॉलेज में रिक्त सीटों पर स्पॉट एडमिशन कराया जा रहा है। काॅलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि विभिन्न विषयों में कुल 1174 सीटें खाली हैं। इनमें हिन्दी, इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, उर्दू, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, जूलॉजी, बॉटनी, भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, अकाउंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और मार्केटिंग शामिल हैं। इच्छुक छात्र 6 से 8 अक्टूबर तक यूएमआइएस पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई व एडिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑन स्पॉट नामांकन का मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.