मधुबन डिग्री कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत परिसर में लगे औषधीय व पुष्पीय पौधे
मोतिहारी, सितम्बर 8 -- मधुबन, एसं ।पर्यावरण संरक्षण एवं परिसर सौंदर्यीकरण अभियान के तहत राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मधुबन में विभिन्न प्रजातियों के फूलों और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ब्रह्मचारी व्यास नंदन शास्त्री के नेतृत्व में अड़हुल, रंगन, रंगन ब्रस, चांदनी, तगड़ी तथा तुलसी सहित कई पौधे लगाए गए।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. शास्त्री ने कहा कि पौधे मानव जीवन को सुरक्षित, स्वस्थ और निरोग बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी पौधे हमारे सच्चे संरक्षक हैं। छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका नियमित संरक्षण और देखभाल भी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पोषण सप्ताह के समापन पर हर्बल पौधों के बारे में जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.