मधुबन डिग्री कॉलेज में द्वितीय सेमेस्टर की व्यक्तित्व विकास एवं संचार विषय की परीक्षा में 1122 परीक्षार्थी उपस्थित
मोतिहारी, अगस्त 31 -- मधुबन, एसं । राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मधुबन में सोमवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा व्यक्तित्व विकास एवं संचार विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थी। प्रथम पाली में कुल 461 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें 453 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में कुल 680 परीक्षार्थियों में से 669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर 1122 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Motihari News: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर 2026 के पर्सनालिटी डेवलपमेंट एं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.