मोतिहारी, जनवरी 2 -- मधुबन,निसं। बंगलुरू में सड़क दुर्घटना में मृत मधुबन के कृष्णानगर गांव के सुमित कुमार(26) का शव शुक्रवार को गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। सुमित अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसी की कमाई से घर की परवरिश होती थी। घटना से मृतक की पत्नी पूजा देवी,मां चंदा देवी,पिता राम विनय पुरी रोते-रोते बेहाल हो गए हैं। पत्नी पूजा देवी की आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा है। वह रोते-रोते कह रही है कि 'अब हमनी के जिन्दगी कईसे कटतई हो रजऊ।' मृतक को एक पुत्र नितिन(5) व एक पुत्री नीतिका(6 माह) है। दोनों नादान बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह बेंगलुरू में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। गुरुवार की सुबह वह अपने डेरा से ड्यूटी पर जा रहा था। उसी समय बंगलुरू सिटी के मारथली एमलु...