मधुबन के बंजरिया गांव में चोरों ने की लाखों की चोरी
मोतिहारी, जून 23 -- मधुबन,निसं। मधुबन के बंजरिया ग्राम में सोमवार की रात दो घरों में चोरी की घटना हुई। चोर गनी मोहम्मद के घर में छोटी दीवार फांदकर प्रवेश कर गए व मुख्य गेट के दरवाजे को खोल दिया। उसके बाद चोर इनके व इनके पुत्र मो.सलाउद्दीन व मो.अलाउद्दीन के घर के कमरों से 6 पेटियों को उठाकर एक स्मारक के पास विरान जगह पर ले गए। उसके बाद चोरों ने 4 पेटियों का ताला तोड़कर करीब 5-6 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण,कीमती वस्त्र व 25 हजार रुपए नकदी की चोरी कर ली। साथ ही चोर 2 पेटियों को अपने साथ लेते चले गए। इनके घर में विवाहित पुत्री जरीना खातून का भी आभूषण रखा हुआ था। जो चोरी चली गयी। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य छत पर सोए थे। वहीं चोर पप्पू सहनी के घर के बरामदे से एक बकरा व एक मोबाइल की चोरी कर ली। गृह स्वामी के घर के बरामदे पर सोए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.