मधुबन : दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल
मोतिहारी, मई 18 -- मधुबन,निसं। मधुबन - तेतरिया मार्ग पर मधुबन थाने के बाजीतपुर चिमनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रविवार की सुबह की है। सभी घायलों की चिकित्सा स्थानीय एक नर्सिंग होम में चल रही है। डॉ.संतोष कुशवाहा ने बताया कि घायलों में राजेपुर थाना के ठोठरा ग्राम के किशोरी राम के पुत्र किसुनदेव राम,बाजीतपुर ग्राम के युगेश्वर राम के पुत्र सुभाष राय व गड़हिया थाना के कोठिया ग्राम के शिवजी सहनी के पुत्र रविन्द्र कुमार शामिल हैं। इस घटना में दोनों बाइक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। यह भी पढ़ें- मिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक सहित तीन घायल,एक रेफर अपाचे बाइक का आगे का चक्का टूटकर अलग हो गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.