पटना, जनवरी 22 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण 27 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने गुरुवार को इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 27 जनवरी को मधुबनी, 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे। इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समृद्धि यात्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा करना और जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है। इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाकर सरकारी योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति और स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.