मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी जयनगर-उधना एक्सप्रेस में लगी आग, जनरल बोगी जलकर खाक
गवेन्द्र मिश्र, मई 28 -- Madhubani Railway Station News: बिहार के मधुबनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पिछले दो दिनों से खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के खाली रैक में गुरुवार की अहले सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते बोगी से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे स्टेशन परिसर और आसपास के यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिसके कारण इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।सुबह 3 बजे अचानक बोगी से निकलने लगा धुआं प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक स्टेशन पर लिफ्ट की तरफ खड़ी ट्रेन संख्या 22563 जयनगर-उधना एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से काला धुआं निकलते देखा गया। बोगी से धुआं और लपटें उठती देख सजग यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.