मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। मधुबनी में होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन होगा। इसकी तैयारी में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह उत्सव कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को मधुबनी जिले में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं अतिथि सम्मिलित होंगे। अतः यह उत्सव सभी के लिए सुगम, सुरक्षित एवं स्मरणीय होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.